फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   28 transfarmers are out of use

पवांसा क्षेत्र के तीन सब स्टेशनों से जुड़े 19 गांवों के 28 ट्रांसफार्मर खराब हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
28 transfarmers are out of use
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के तीन विद्युत सब स्टेशनों के 19 गांवों में 28 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ट्रांसफार्मर बदलने में देरी से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है क्योंकि ट्रांसफार्मर फुंकने से जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हुई है उनमें अधिकतर उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पड़ोस में लगे दूसरे ट्रांसफार्मरों से अपने कनेक्शन जुड़वा लिए हैं। अब गर्मी आ गई है। पंखा और कूलर का लोड बढ़ेगा। इससे वे ट्रांसफार्मर भी ओवर लोड हो सकते हैं जिनसे लोगों ने अपनी बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन जुड़वा लिए हैं। ओवरलोडिंग में यह ट्रांसफार्मर फुंक सकते हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने का खामियाजा तमाम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ सकता है। विद्युत वितरण खंड के सहायक अभियंता पंकज सिंह से जब यह पूछा गया कि खराब पड़े ट्रांसफार्मर कब तक बदलेंगे तो उन्होंने कहा कि जो ट्रांसफार्मर फुके पड़े हैं। वे गारंटी की अवधि में हैं। लॉकडाउन की वजह देरी हुई है। लॉकडाउन में कार्यशालाएं बंद गईं ।अगर कार्यशालाओं में काम होता तो अब तक ट्रांसफार्मर बदल जाते। फिर ही अब कंपनी से बात करेंगे और ट्रांसफार्मर जल्दी से जल्दी बदलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed