फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   28 people of Sambhal who went to Amarnath are safe

संभल के 28 लोग अमरनाथ यात्रा गए हैं, हादसे की सूचना मिलने पर कई परिवारों की चिंता बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
28 people of Sambhal who went to Amarnath are safe
अमरनाथ यात्रा पर बादल फटने से हुए हादसे की सूचना से संभल जिले में उन तमाम लोगों को की चिंता गई थी जिनके परिवार या परिवार के सदस्य अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। शुक्रवार की रात लोग अपने परिवार के सदस्य या परिचित लोगों को फोन कर हाल जानते रहे। अमरनाथ गए लोगों ने अपने परिजनों को बताया कि वह सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

संभल निवासी सतीश शर्मा, विकास, संदीप सक्सेना, मुकेश सोम, कपिल, गुड्डू, चंद्रपाल शर्मा समेत 28 लोग अमरनाथ यात्रा पर 5 जुलाई को गए थे। इन लोगों के परिजनों ने बातचीत की है। सभी ने बताया है कि वह दर्शन कर घर लौट रहे थे। उस समय हादसा हुआ है। वह सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं। फिलहाल परिवार के लोग सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमरनाथ यात्रा पर गए सरायतरीन निवासी ठाकुर मुकेश सोम ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि बादल फटने का हादसा उनके सामने हुआ है और वह आर्मी कैंप में सुरक्षित हैं। टिटू सक्सेना ने बताया कि हल्की बारिश होते समय वह दर्शन कर लौट आए थे। हादसे के बाद वह और उनके साथी अब आर्मी कैंप में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed