{"_id":"605e374f8ebc3ecbac066bca","slug":"24-persons-in-accident-sambhal-news-mbd384391241","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे घुस गया टाटा मैजिक, हादसे में 24 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे घुस गया टाटा मैजिक, हादसे में 24 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
संभल। चंडीगढ़ से होली मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे टाटा मैजिक में सवार 24 लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसा नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में हुआ। पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी व एंबुलेंस से संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घायलों में शामिल लोग जिला संभल, मुरादाबाद, बदायूं और बरेली के रहने वाले हैं।
संभल, मुरादाबाद, बरेली और बदायूं जिले के लोग परिवार संग चंडीगढ़ से टाटा मैजिक में होली पर अपने घर जा रह थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे संभल के सिरसी नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक टाटा मैजिक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई।
इस दुघर्टना में संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा निवासी सर्वेश, रीनू, शीनू, आदेश, जयवीर, बन्ने, सोनू, राजकुमार, विक्रम, कुढ़फतेहगढ़ निवासी मंजू, सोमपाल, चंदौसी क्षेत्र की बनियाठेर चौकी अंतर्गत गांव चिड़िया भवन निवासी अजय, सोमपाल, प्रेमवती, रमेश कुमार, डालचंद्र, बीना, मोना, कुलदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं जिला मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव भिड़वारी निवासी मुबारक अली, जिला बरेली के गांव नौसेरा निवासी शीतल, पप्पी, सारस्वत, पप्पू, नंदनी, रूपा तथा जिला बदायूं निवासी रेशू और सुरेश भी हादसे घायल हो गए। इन घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चंदौसी क्षेत्र निवासी सोमपाल, प्रेमवती को हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
सिरसी के चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि ट्रक आगे चल रहा था और मैजिक पीछे था। दोनों वाहन मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। मैजिक पीछे से ट्रक में घुस गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। ट्रक को लेकर उसका चालक फरार हो गया। नखासा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।