{"_id":"653d6658fddae80ca807c376","slug":"24-kosi-parikrama-route-will-be-widened-potholes-will-be-filled-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-4420-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 24 कोसीय परिक्रमा का मार्ग होगा चौड़ा, भरे जाएंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 24 कोसीय परिक्रमा का मार्ग होगा चौड़ा, भरे जाएंगे गड्ढे
Sun, 29 Oct 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले के 68 तीर्थ और 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा का मार्ग जहां तंग है, वह चौड़ा बनाया जाएगा। साथ ही गड्ढे भी भरे जाएंगे। शनिवार को एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम प्रधानों, सचिवों और मनरेगा योजना के तहत कार्य करा रहे अधिकारियों को निर्देश दिए।
शनिवार को एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने वंश गोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज, परिक्रमा समिति के संरक्षक, भाजपा नेता राजेश सिंघल और नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी के साथ चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का जगह-जगह निरीक्षण किया। वंशगोपाल, बादल गुंबद, फिरोजपुर, भवानीपुर, चंदायन, अलीपुर के संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जहां चकरोड पतला मिला, उसे चौड़ा करने के लिए और जहां गड्ढे हैं, उनको भरने के निर्देश दिए। इसके बाद वंश गोपाल तीर्थ क्षेत्र पर बैठक की। एसडीएम ने कहा कि कहा कि संभल तीर्थ परिक्रमा संभल का आभूषण है, आध्यात्मिक गौरव है। इसके आयोजन में कोई कमी छोड़ी नहीं जाएगी। परिक्रमा पथ दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। कमलकांत तिवारी ने संभल तीर्थ परिक्रमा को संभल के आध्यात्मिक सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम बताया। स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि परिक्रमा 17 नवंबर की सुबह में पांच बजे वंश गोपाल तीर्थ से शुरु होगी, जो चंदायन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 18 नवंबर को वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, संभल ब्लाक प्रमुख के पति कुलदीप चाहल, सुमित सराफ, वैभव गुप्ता, पंकज संख्यधार, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।