{"_id":"586aa1d44f1c1b0b52158cac","slug":"24-ghante-tk-conectivity-fail-100-karod-k-lenden-prabhavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे तक कनेक्टिविटी फेल, सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे तक कनेक्टिविटी फेल, सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। मायूस होकर ग्राहक वापस लौट गए। बैंककर्मी भी परेशान दिखाई दिए। 24 घंटे तक कनेक्टिविटी फेल रही। बाहरी कारोबार पर भी इसका असर दिखाई दिया। दुकानों आदि में भी दिक्कतें आईं।
नया साल की शुरूआत में ही रविवार का दिन पड़ गया। इससे बैंकों में छुट्टी रही लेकिन सोमवार को जब बैंक शाखाएं खुलीं तो उनमें कनेक्टिविटी गायब हो गई। कनेक्टिविटी फेल होने से बैंकों में भीड़ लगी रही। आर्य समाज रोड पर एचडीएफसी बैंक, सिंडीकेट और पंजाब नेशनल बैंकों में हालत ज्यादा खराब रही। लोगों की बाहर तक लाइन लगी थी।
लोग अंदर जाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। बैंक खुलने से पहले ही लाइन में लगे लोग जहां घंटो इंतजार के बाद अंदर पहुंच पाए तो उनका कनेक्टिविटी फेल होने के चलते कोई कामकाज नहीं हो सका। जरूरी कार्यों के लिए करेंसी लेने पहुंचे लोगों को भी करेंसी नहीं मिल सकी। परेशानी झेलने के बाद लोगों को मायूस होकर ही घरों को लौटना पड़ा। इस दौरान शहर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, सिंडीकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि बैंकों में करीब सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे के बाद कनेक्टिविटी आई। इसके बाद कामकाज सुचारू रुप से चालू हो सका। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार वैश्य ने बताया कि कनेक्टिविटी फेल होने से दिक्कतें आईं। ग्राहक और कर्मचारी दोनों परेशान रहे। अनुमानित तौर पर बैंकों में लेनदेन और एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस के माध्यम से करीब सौ करोड़ का ट्रांजेक्शन एक दिन में होता है।