{"_id":"5b411f194f1c1b18308b4eb2","slug":"23-injured-in-clash-and-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लमपुर में मारपीट और पथराव, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लमपुर में मारपीट और पथराव, 23 घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहजोई में एसपी दफ्तर के बाहर बैठे मारपीट के घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बल्लमपुर में रास्ते के निकास को लेकर हुई मारपीट व पत्थरबाजी में महिलाओं समेत 23 घायल हो गए। वहीं एक पक्ष से 12 व दूसरे पक्ष से 11 घायल हुए हैं। एक पक्ष के घायल उपचार कराने अस्पताल पहुंचे। थाने पर सुनवाई न होने पर एसपी दफ्तर पहुंचकर गुहार लगाई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी मेडीकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को साढ़े तीन बजे करीब रास्ते के निकास को लेकर थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में मारपीट व पत्थरबाजी हो गई। इसके चलते बालिका पिंकी समेत महिला ज्ञानवती व जगवती समेत ओमपाल, लाल सिंह, प्रेमसिंह, श्यौराज, ऋषिपाल, चंद्रपाल, रणवीर, सत्यवीर व रतन सिंह घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ओमपाल का कहना था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते को निकास को लेकर विवाद किया है।
दूसरे पक्ष के लोग रास्ते की जमीन को अपना बता रहे हैं और वहां से निकलने भी नहीं दे रहे हैं। करीब तीन दिन पहले उसका ट्रैक्टर भी निकलने नहीं दिया था। पहले थाना गए, वहां पुलिस ने गंभीरता से सुनवाई नहीं की, तो मजबूरन एसपी दफ्तर की राह पकड़ी।
विज्ञापन
वहीं दसूरे पक्ष से अनारदेई, कश्मीरा, हरमुखी, राजवाला, रामश्री, रामप्रकाश, मुनेश, वीर सिंह, जग्गो व रामगोपाल घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कोतवाल वहीद खान का कहना था कि इन दोनों पक्षों में बीते दिन भी विवाद हुआ था। इसको लेकर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। अब इन लोगों में दोबारा विवाद हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।