फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   23 dengue patients found in Sadatbari village for the second day

Sambhal News: सादातबाड़ी गांव में दूसरे दिन भी डेंगू के 23 मरीज मिले

Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
23 dengue patients found in Sadatbari village for the second day
बहजोई (संभल)। गांव सादातबाड़ी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डेंगू के 23 और मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव में डेंगू के 15 मरीज मिले थे। अब गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बहजोई सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास ने बताया कि शुक्रवार को गांव में लगाए गए शिविर में डॉ. दीपिका शर्मा व डॉ. अमृता सिंह ने ओपीडी करते हुए 240 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें 202 लोगों को बुखार व 38 लोगों को खांसी व शरीर में दर्द आदि की शिकायत रही। वहीं, एलटी शुभम यादव व कीर्ति की ओर से 82 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें से किसी में भी मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 77 लोगों की डेंगू की जांच करने पर 23 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। साथ ही 12 लोगों की जांच करने पर एक मामला टायफाइड का सामने आया है।
विज्ञापन

मतावली पट्टी परशुराम में फैला बुखार, घर-घर में बीमार
ओबरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली के गांव मतावली पट्टी परशुराम में उर्फ नया गांव में हर घर में बुखार फैला है। शुक्रवार को पड़ताल की गई तो राजीव कुमार, राजबाबू, नन्हू, मोहित, सरफराज, फिरासत, याकूब, संजय, पिंटू, उमेश, राशिद, सुरेश, देवराज, रामफूल, खालिद, खलील, रामौतार, शिव कुमार, नेमपाल, प्रेमपाल आदि बीमार मिले। यह लोग अपंजीकृत क्लीनिकों में पहुंचकर उपचार करा रहे हैं। वहीं, टांडाकोठी गांव निवासी जफीर अहमद के दो पुत्र इकबाल और निजाकत को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। हालत ज्यादा खराब होने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने इकबाल को इलाज के लिए मुरादाबाद जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जफीर ने बताया कि जांच के बाद इकबाल को डॉक्टरों ने डेंगू बताया। वहीं, निजाकत की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed