{"_id":"5a89ce804f1c1b93268baee8","slug":"225-rabbits-of-fake-ghee-ghee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली देशी घी के 225 टीन पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली देशी घी के 225 टीन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
देशी घी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली देशी घी की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक में माल लादते समय ट्रक व टाटा मैक्स को पकड़ लिया। ट्रक में ऊपर शैंपू व नीचे देशी घी के टीन लादे जा रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने देशी घी के 225 टीन समेत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। देखते ही देखते कोतवाली में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया। व्यापारी व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। खाद्य विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने कोतवाली पहुंचकर देशी घी के नमूने लेकर माल को सील कर व्यापारी की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
रविवार को दोपहर ढाई बजे करीब कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नखासा में एक ट्रक में नकली देशी घी लोड किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि टाटा मैक्स में से ट्रक में देशी घी के टीन लोड किए जा रहे थे। जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि ट्रक में ऊपर शैंपू के गत्ते तथा नीचे देशी घी के टीन लदे हैं। पुलिस को देखकर माल लाद रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से देशी घी के 225 टीन समेत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामले की सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी।
खाद्य विभाग की टीम कोतवाली पहुंच गई और देशी घी का नमूना लेकर माल सील कर मालिक की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके बाद हिरासत में लिए व्यक्ति को पुलिस ने छोड़ दिया। इस बीच कोतवाली में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते भीड़ लग गई। व्यापारियों और पुलिस व खाद्य विभाग की टीम से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि उनके पास माल से संबंधित सारे कागजात मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है।