फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   22 tire truck ran away by snatching the key from the helper

हेल्पर से चाबी छीन ले भागे 22 टायर वाला ट्रक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
22 tire truck ran away by snatching the key from the helper
मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार में सवार कुछ लोग हेल्पर से चाबी छीनकर 22 टायर वाला ट्रक लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर हेल्पर को पीटा। मौके पर पहुंचे ट्रक चालक और मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर इस मामले में की मांग की है। पुलिस आपसी रंजिश का मामला मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे उत्तराखंड के थाना काशीपुर के गांव कटोरा लाल निवासी ट्रक मालिक नौशाद उस्मानी के मुताबिक यह वारदात शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। उनके ट्रक पर जिला रामपुर के थाना टांडा गांव खेड़ी गजरौली निवासी अजीज ट्रक चालक है। अजीज 22 टायर वाला ट्रक लेकर चंदौसी में मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके हेल्पर रिजवान अली निवासी मुरादाबाद को चाबी देकर कहीं चला गया।
विज्ञापन

हेल्पर का आरोप है कि इसी बीच कार में सवार चार-पांच लोग वहां पहुंचे और हेल्पर से चाबी छीनकर उसे पीटा और ट्रक को बदायूं रोड की ओर ले जाकर फरार हो गए। जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो हेल्पर ने मामले की जानकारी दी। चालक से जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक घटनास्थल पर पहुंचे और फिर चालक, हेल्पर के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मालिक नौशाद उस्मानी ने बताया कि दो दिन पूर्व किसी का ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया था। ट्रक पकड़वाने का आरोप उन पर लगाया जा रहा है। उस ट्रक का मालिक उनसे रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में उनका 22 टायर वाला ट्रक लेकर लोग फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed