{"_id":"631e396a2376240e154f024c","slug":"22-private-tube-wells-found-running-on-fake-connections-chandausi-news-mbd4407782123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कनेक्शन पर चलते मिले 22 निजी नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कनेक्शन पर चलते मिले 22 निजी नलकूप
विज्ञापन
धनारी क्षेत्र में फर्जी कनेक्शन पर 22 नलकूप चलते मिले हैं। बिजली विभाग की चेकिंग में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बिल जमा कराने के लिए कनेक्शन काटे तो किसानों ने रसीद दिखाई। जांच में रसीद फर्जी मिलीं हैं। जांच में सामने आया कि किसानों ने ठेकेदार के माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन कराया था। किसानों से एक से डेढ़ लाख रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी रसीद थमा दी और नलकूप संचालित करा दिए गए।
धनारी के उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र के मुकुटपुर, खजुरा इनायतगंज, सुल्तान गढ़, सिरोलिया, मानकपुर, उधरनपुर अजमत नगर, सुरपुर, मुडेन में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 22 नलकूप बिना कनेक्शन के संचालित मिले। बिजली चोरी का खुलासा होने पर किसानों ने रसीद कटवाकर नलकूप संचालित कराने की बात कही। किसानों ने रसीद दिखाई तो वह विभाग की ओर से जारी ही नहीं की गई थी। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि उनसे नलकूप कनेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये तक लिए गए थे। उन्हें सामान उपलब्ध करा दिया गया था व नलकूप संचालित कराए गए थे।
नलकूप संचालकों पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
चेकिंग के दौरान बिजली विभाग ने 22 किसानों के फर्जी तरह से नलकूप चलते मिले हैं। विभाग की ओर से नलकूप संचालक रामशरण, नेत्रपाल, रक्षपाल, पीतांबर, चरण सिंह, मेवाराम, कृपाल, नरेंद्र, भूरी, कादर, अजब सिंह, राजपाल, कालीचरण, सोहन, भूदेव, धर्मपाल, कररू, उमेश कुमार, ऋषि पाल, श्याम बाबू, गुलफाम सिंह, कररू आदि के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
फर्जी रसीद देकर नलकूप के कनेक्शन दिलाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी गई है। जिससे किसान किसान ऐसे लोगों के चंगुल में न फंस सकें ।-पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ धनारी।