फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   202 will administer marriage

वैलेंटाइन माह में 202 शादियां कराएगा प्रशासन

Fri, 09 Feb 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 09 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
202 will administer marriage
एसएम कालेज में स्थल निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
प्यार के माह फरवरी में यानी वैलेटाइन-डे के ठीक चौथे दिन 18 फरवरी को जिले के 202 युवा दिल (101 जोड़े) परिणय सूत्र में बंधकर हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। यह सब होगा जिलाधिकारी के संयोजन में। जिला प्रशासन एसएम कालेज के प्रागंड़ में विवाह वेदी तैयार कराएगा। यह उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए गरीब युवक युवतियों के परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन



दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले इन जोड़ों की शादी का व्यय उत्तर प्रदेश शासन व्यय करेगा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दंपत्ति को 20 हजार रुपये, दस हजार रुपये का शादी का सामान जैसे साड़ी, बिछिया, पायल, सात बर्तन आदि दिया जाता है। इसके अलावा इसमें बारातियों की दावत का व्यय भी सरकार देती है, शादी कराने वाले पंडित की दान दक्षिणा से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों आदि पर पांच हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से व्यय किया जाता है। 
विज्ञापन



सामूहिक कार्यक्रम होने के कारण यह रकम मिलकर अच्छी खासी हो जाती है। जिलेभर में 101 युवा दिलों को हमेशा के लिए परिणय सूत्र में बांधने की तैयारी की गई है। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इनकी शादी की तारीख 18 फरवरी तय की गई है। विवाह मंडप चंदौसी के एसएम कालेज में बनाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार की रात को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम आदि कई अधिकारियों ने प्राचार्य डा.बालेंदु वशिष्ठ आदि के साथ एसएम कालेज परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed