{"_id":"5cc8a788bdec22070264a7f1","slug":"201556653960-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमओ ने निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीद बढ़ाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमओ ने निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीद बढ़ाने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई / चंदौसी। गेहूं की खरीद मानक अनुसार कराये जाने के साथ खरीद की मात्रा को वढ़ाये जाने के लिए संभागीय अधिकारी ने निरीक्षण किया। केंद्र पर किसान से खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता बारीकी से परखी। हालांकि निरीक्षण के दौरान बहजोई और संभल में बेमौसम बारिश से भीगे गेहूं का कालादाना मिला है। ऐसे गेहूं खरीद पर रोक लगाई गई है। इस दौरान किसानों से केंद्रों पर मिलने वाली सहूलियत की जानकारी भी ली। मंगलवार को
मुरादाबाद से आए संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी चंद्रभान सिंह यादव और जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजेता सिंह ने जुनावई के आरएफसी और हरगोविंदपुर के यूपीसीयू गेहूं क्रय केन्द्र पर निरीक्षण किया। गेहूं की गुणवत्ता को परखा।
उन्होंने केंद्र प्रभारी विनोद कुमार को आदेश देते हुए बताया कि मानक अनुसार ही गेहूं की खरीद की जानी चाहिए। प्रति दिन कांटे पर छह सौ क्विंटल गेहूं की खरीद लक्ष्य करने के लिए कहा। केंद्र पर मिले किसान सुरेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, सोनपाल से केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला खाद्य विपणन अधि कारी ने कहा कि बारिश से जो गेहूं काला हो गया है। उसको अभी केंद्र नहीं ले रहे हैं। इसकी खरीदारी के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद ही खरीदारी की जाएगी।