{"_id":"5b3537634f1c1b64068b8bd5","slug":"201530214243-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों के प्रस्ताव के लिए चार नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों के प्रस्ताव के लिए चार नोडल अधिकारी नियुक्त
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले के दो ब्लॉकों में रिक्त चल रही सरकारी राशन की दुकानों के समय से प्रस्ताव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त् किए गए है। शासन के निर्देश में पर दोनों ब्लॉकों में चार दुकानों के प्रस्ताव होने है। जिनके लिए चार पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए है।
संभल तहसील के पवांसा ब्लॉक में तीन दुकानों का प्रस्ताव होना है। जिसमे जिला कृषि अधिकारी को ततारपुर घोसी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सैजना में जिला पंचायत राज अधिकारी व सैफ खां सराय में जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि असमोली ब्लॉक की मछारी गांव की दुकान की प्रस्ताव के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन चारों जगह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ततारपुर घोसी में नायब तहसीलदार संभल, सैजना में खंड विकास अधिकारी पवांसा, सैफ खां सराय में तहसीलदार संभल, मछारी में खंड विकास अधिकारी असमोली को पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त किया गया है।