{"_id":"57bf4c3d4f1c1b3257d4f0d4","slug":"200-ill-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौटा बराही में बुखार से 200 से ज्यादा बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौटा बराही में बुखार से 200 से ज्यादा बीमार
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वायरल बुखार, टाइफाइड और मलेरिया का सीजन अभी थमा नहीं है। पौटा बराही में दो सौ से अधिक बीमार है। उपचार के लिए निजी अस्पतालों में मरीज जा रहे हैं। या फिर गांव के आसपास झोलाछाप चिकित्सकों से दवाएं ले रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने से बीमारियों की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सिर्फ एक बार पहुंची। रस्म अदायगी करके लौट गई। जबकि गांव में कम से कम सात दिनों तक टीम भेजे जाने की जरूरत थी।
विज्ञापन
गांव के निवासी गोपीचंद ने सीएमओ से एक बार फिर गांव में टीम भेजने की मांग की है। संभल में कांग्रेसी नेता राजेश्वरी त्यागी ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव गांव बीमारी फैली है लेकिन गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रति महकमा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन