फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 miniute men chah karod ke vikas karyon ko manjoori

बीस मिनट में छह करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Sun, 25 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 25 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पालिका के एक कर्मचारी एजेंडा पढ़ते जा रहे थे और सभासदगण मेज थपथपा कर ध्वनिमत से प्रस्ताव मंजूर करते जा रहे थे। बैठक में पारित विशेष प्रस्ताव में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने की औपचारिकता भी पूरी की गई। 
विज्ञापन



नगर पालिका के अध्यक्ष कौसर अहमद की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई।। पालिका के कार्यालय अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कुल 15 प्रस्ताव बैठक में रखे गए। विभिन्न बोर्डो में स्वीकृत 13वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, आवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जा रहे 54 निर्माण कार्यों के लिएम मंजूरी दी गई है। इसमें बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित स्वागत द्वार से चौधरी सराय होते हुए हयातनगर स्थित स्वागत द्वार तक स्ट्रीट लाइटों के नए खंभे और लाइटें लगवाने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन



इस पर 39,32,810 रुपये की राशि से नया सामान खरीदा जाएगा। ईदुल जुहा के मौके पर कराई गई सफाई व्यवस्था पर खर्च हुए 4,40,400 रुपये के व्यय को भी बोर्ड ने मंजूरी दी। इस मौके पर पालिका वार्ड-10 की सभासद सुरैय्या बी के पति मशकूर हुसैन के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बता दें कि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के लिए शासनादेश  जारी हुआ है और पालिका बोर्ड का इसमें सहमत होना जरूरी था। इसके लिए सभासदों ने सहमति जाहिर की। प्रस्ताव भी पारित किया। सातवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों को वेतन/एरियर के भुगतान में पालिका को 2,40,000 (दो करोड़ चालीस हजार रुपये) देने होंगे। पालिका बोर्ड ने इस पर भी अपनी मुहर लगा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed