फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2.90 lakh rupees grabbed in the name of getting job in health department

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 2.90 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
2.90 lakh rupees grabbed in the name of getting job in health department
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव में नौकरी लगवाने के नाम पर मुरादाबाद के युवक ने रूस्तमपुर पीपलवाड़ा के युवक से 2.90 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर थाना धनारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलबाड़ा निवासी नरेश पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मुरादाबाद के थाना मझोला के नया गांव फजलपुर निवासी प्रदीप कुमार का गांव रूस्तमपुर पीपलबाड़ा में अपने रिश्ते के मामा के घर आना जाना है। मुरादाबाद में आरोपी किसी वकील के पास मुंशी का काम करता है।
विज्ञापन

आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग में अपनी जान पहचान होने का झांसा दिया और करीब तीन साल पहले बेटे की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.90 लाख रुपये ले लिए। कभी इंटरव्यू होने कभी ज्वाइन लैटर आने का आरोपी बहाना बनाता रहा। पिछले एक साल से रुपये वापस लेने के लिए काफी प्रयास किया, पर आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेशपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की ठगी संबंधी आरोपों के चलते आईपीसी की तीन अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed