फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जवानों की शहादत पर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश, पुतले फूंके, दी श्रद्धांजलि

जवानों की शहादत पर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश, पुतले फूंके, दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
जवानों की शहादत पर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश, पुतले फूंके, दी श्रद्धांजलि
चंदौसी। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने, पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी तो कई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

चंदौसी में मैथोडिस्ट चर्च में रविवार को एक विशेष प्रार्थना सभा में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों श्रद्धांजलि दी गई। इसमें विक्रम मोहन, सनी मोहन, सुनील पाल, विशाल मैक्डोनाल, संजय मैक्डोनाल, सुनील मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्रों ने शहीद जवानों कोे भगत सिंह चौक पर जाकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसमें पप्पू इंकलाब, निखिल पांडेय, मुदित गर्ग, विपुल वार्ष्णेय, प्रखर, यश बंसल, लोकेश सोलंकी, राहुल सक्सेना आदि शामिल रहे। संस्कार भारती के तत्वाधान साहू झुन्नीलाल धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में मुन्नी देवी, आशीष कुमार मिश्रा, एसएन शर्मा, हरिओम कश्यप, डा. राजीव लोचन शर्मा, आईपी शर्मा, संगीता भार्गव, ब्रजनंदन शर्मा, जयशंकर दुबे आदि मौजूद रहे। जायंट्स ग्रुप ऑफ जीवन ज्योति, सखी सहेली, महिला नव शक्ति, वूमेन इरा, वूमेन स्टार तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ वेस्ट, सिटी, एडवोकेट यूनिटी, महिला शक्ति ने गांधी पार्क से फब्बारा चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
जिसमें डा. राकेश चौधरी, डा. सुधा चौधरी, कृष्ण अवतार गुप्ता, डा. एनके गुप्ता, वीपी गुप्ता, सुभाष रुस्तगी, अश्विनी सक्सेना, पूजा किशोर आदि मौजूद रहे। आर्य समाज मंदिर में हुई शोक सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गायत्री परिवार की शोक सभा में राकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, कांता शर्मा, महेश पाल सिंह, राजेश गुप्ता, अमिता सक्सेना आदि मौजूद रहे। मोहल्ला चुन्नी के लोगों ने फब्बारा चौक पर तिरंगे के साथ प्रदर्शन किया और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्री राममोहन सेवा आश्रम में भी शोक सभा हुई। शोक सभा में विश्व विजय, कौशल यादव, ब्रजेश सिंह, अशोक मिश्र, गोविंद आदि मौजूद रहे।

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुलवामा हमले में शहीदों ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज कुमार ठाकरे व पंकज कश्यप की अगुवाई में घटलेश्वर गेट पर कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकते हुए आरोप लगाया कि सिद्धू हमेशा से ही पाकिस्तान के समर्थक रहे हैं। इतने बड़े हमले के बावजूद भी पाकिस्तान के समर्थन में बयान दे रहे हैं। लेकिन पूरा देश इस घटना को लेकर केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। इसमें देवेश मौर्य, विमल कश्यप, कपिल त्यागी, उदय चंद्रवंशी, रोहित कश्यप, मुनीश कश्यप, विकास, राजेश पाल, अमित त्यागी, मेघ सिंह, नारायण सैनी, अमित शर्मा, अमित गोस्वामी आदि शामिल रहे।

बबराला-गुन्नौर में दुकानें बंद रख निकाला कैंडल मार्च
गुन्नौर। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाओं के आयोजन हुए। इसमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कस्बा बबराला व गुन्नौर में बाजार बंद कर जलूस निकाला गया।

गुन्नौर नेहरू चौक पर, बबराला इंद्रा चौक पर फरीदपुर के साथ आदि स्थानों पर पाकिस्तान के पुतलों का दहन किया। गुन्नौर कोतवाली में व्यापारियों और हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कर शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद कस्बे में जुलूस निकालकर मेन बाजार के मुख्य चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। बबराला कस्बे में भी शोक सभा आयोजित कर पाकिस्तान के पुतला दहन किया। लोहिया निशुल्क स्वच्छ पेयजल सेवा समिति बबराला के अध्यक्ष कपिल गुप्ता की अगुवाई में कैडिंल मार्च निकाला गया। इधर, आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर छात्र एवं युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed