{"_id":"5b5633684f1c1b52748b6817","slug":"191532375912-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के पेट में अचानक उठा दर्द, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के पेट में अचानक उठा दर्द, उपचार के दौरान मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला। जिलाधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोमवार को सुबह होमगार्ड के पेट में अचानक दर्द उठा। परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा रजपुरा के रहने वाले होमगार्ड बिंदु खां (55वर्ष) सोमवार को बहजोई जिलाधिकारी कार्यलय में ड्यूटी के लिए पहुंचे थे कि सुबह करीब आठ बजे उनके पेट में अचानक दर्द उठा। उनके साथ के होमगार्ड ने स्वास्थ्य खराब होने की सूचना उनके बड़े बेटे को दी। बड़े बेटे उनको लेकर कस्बा बबराला के निजी अस्पताल आए जहां से उन्हें रेफर किया गया। परिजन उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल ले गए जहां करीब चार बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके शव को रजपुरा स्थित आवास पर लाया गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात तक परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है।