फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 new corona positive in sambhal

कोरोना एंटीजन किट की जांच में 19 नए संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
19 new corona positive in sambhal
चंदौसी। जनपद में नगर पालिका संभल और तहसील संभल के कर्मचारी सहित जांच में 19 नए संक्रमित रोगी मिले हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1164 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेशन करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल संभल में रैपिड एंटीजन किट के जरिये कोरोना की जांच की जा रही है। मंगलवार को संभल तहसील के 45 वर्षीय कर्मचारी और नगर पालिका संभल के 42 वर्षीय कर्मचारी कोरोना की जाचं में संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संभल के मोहल्ला महमूद सराय निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के कैथल निवासी 28 वर्षीय युवक, मौलागढ़ की पुलिया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, संभल के हजारा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, बनियाखेडा ब्लाक के गांव कुआखेडा निवासी 60 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। आरटीपीसीआर लैब की जांच रिपोर्ट में
विज्ञापन

बहजोई के रमपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, इसी मोहल्ले का 36 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय वृद्ध, बहजोई के नया बाजार निवासी 16 वर्षीय किशोरी, 25 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्धा, बहजोई के गांव ढाडोई निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, असमौली के गांव सैदपुर इम्मा निवासी 60 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इनके अलावा 8 अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेशन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed