Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 hectares of land was allotted for the PAC battalion

Sambhal News: पीएसी बटालियन के लिए 19 हेक्टेयर भूमि के बैनामे हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
19 hectares of land was allotted for the PAC battalion
संभल। पीएसी बटालियन के लिए 19 हेक्टेयर भूमि के बैनामे पूरे हो गए हैं। छह हेक्टेयर भूमि का बैनामा और बचा है। जल्द ही यह भी किया जाएगा। इसके बाद पीएसी बटालियन के निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

संभल तहसील क्षेत्र के गांव दतावली और एदलपुर में यह बटालियन स्थापित की जाएगी। इसके लिए वर्ष 2019 से प्रक्रिया चल रही है। यह पीएसी की 24वीं बटालियन मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर संभल में स्थापित होगी। इसके स्थापित होने से जिले की सुरक्षा बढ़ेगी। भूमि क्रय किए जाने के लिए काफी समय पहले ही धन आवंटित हो चुका था। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि 19 हेक्टेयर भूमि का बैनामा संपन्न हो चुका है। बाकी किसानों के प्रपत्र भी तैयार हैं। जल्द ही बैनामा की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

0000
एनआरसी व सीएए बवाल के बाद शुरू हुई थी पीएसी बटालियन के लिए मांग
वर्ष 2019 में संभल बवाल की आग से धधक गया था। पुलिस पर हमला हुआ था और दो आम लोगों की जान भी चली गई थी। दो दिन तक हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने माना कि पीएसी की बटालियन होनी चाहिए। इसके तहत ही मुरादाबाद के तत्कालीन आईजी व वर्तमान में बरेली के एडीजी रमित शर्मा ने शासन को पत्र लिखकर पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की मांग की थी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
संभल बवाल के बाद तेज हुई कार्रवाई
यूं तो पहले ही पीएसी बटालियन की कवायद चल रही थी लेकिन 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के संबंध में सर्वे के दौरान बवाल हुआ तो इसकी कवायद में तेजी आई। शासन स्तर के अधिकारी सक्रिय हुए। जिसके बाद अब बैनामे शुरू कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed