फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सात सेकेंड में मतदाता देख सकेगा किस प्रत्याशी को पड़ा वोट

सात सेकेंड में मतदाता देख सकेगा किस प्रत्याशी को पड़ा वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सात सेकेंड में मतदाता देख सकेगा किस प्रत्याशी को पड़ा वोट
चंदौसी। आगामी लोक सभा चुनाव-2019 की तैयारियां जोरों पर है। इस बार संभल लोकसभा क्षेत्र में भी इवीएम के साथ-साथ मतदेय स्थलों पर वीवीपेट मशीने लगेंगी। जिससे मतदाता सात सेकेंड के अंदर ही यह स्वयं देख पाएगा कि जिसे उसने मत दिया है, मत उसी को पड़ा है या नहीं। इससे धोखाधड़ी की समस्या खत्म हो जाएगी। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बंगलुरू से आए इंजीनियरों ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में वेल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बंगलुरु से आए इंजीनियर अजय कुमार साहू, डी. मोहन, संदीप स्वराज दास ने प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर्स को मशीनों में बैट्री लगाना, मतदान करना, कागज रोल डालने के बारे में बताते हुए वीवीपेट में किस तरह मतदाता खुद यह सुनिश्चित कर पाएगा कि उसका मत किस प्रत्याशी को गया है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव में तो कुछ स्थानों पर वीवीपेट मशीनों का प्रयोग किया गया लेकिन लोकसभा चुनाव में संभल लोकसभा में इस बार पहली बार ही इवीएम के साथ वीवीपेट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर लोग ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं लेकिन वीवीपेट की स्क्रीन पर मतदान सात सेकेंड के अंदर यह दिखेगा कि मतदाता ने किसे मत दिया है। उसकी पर्ची भी तैयार होगी, जो मशीन के ही अंदर ही गिर जाएगी। इसलिए इससे इवीएम की विश्वसनीयता मजबूत होगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, उप जिलाधिकारी गुन्नौर ओमवीर सिंह, उप जिलाधिकारी संभल दीपेंद्र यादव, सीओ चंदौसी, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) हरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक योगेंद्र पाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed