फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1800 skilled people of the district will benefit from Vishwakarma Scheme, apply

Sambhal News: विश्वकर्मा योजना से लाभांवित होंगे जिले के 1800 हुनरमंद, करें आवेदन

Sat, 09 Sep 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
1800 skilled people of the district will benefit from Vishwakarma Scheme, apply
संभल। विश्वकर्मा योजना के तहत जनपद में 1800 स्थानीय दस्तकार और पारंपारिक कारीगरों को लाभ मिलेगा। इसका लक्ष्य जिले को मिल गया है। योजना का लाभ देने से पहले पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण और टूल किट दी जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन www.diupmsme.upsdc.gov.in पर होंगे। आवेदन हो रहे हैं। चयन के बाद अभ्यार्थी को योजना के अंतर्गत संभल जनपद में पांच दिवसीस प्रशिक्षण का कार्य व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद टूल किट दी जाएगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये का ऋण दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। आवेदक को 18 ट्रेड जैसे बढ़ई, वोट मेकर, अस्त्रकार, लोहार, हथैड़ा-टूलकिट मेकर, ताला, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, बास्केट मेकर, खिलौना मेकर, नाई, फुलहार मेकर, धोबी, दर्जी, एवं मछली जाल मेकर में से किसी एक से जुड़ा होना चाहिए। किसी शैक्षिक योग्यता की जरूरत नही है। परिवार का एक सदस्य इसका पात्र हो सकता है, जैसे पति और पत्नी में से एक। खास बात यह है कि योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा, जो परांपरागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हों। हालांकि ऐसे आवेदकों को परांपरागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र देहात में ग्राम प्रधान और नगर निकाया क्षेत्र में अध्यक्ष व सभासद द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed