{"_id":"5ea9be898ebc3e90257696f1","slug":"18-person-isolate-in-sambhal-sambhal-news-mbd347641527","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना आशंकितों को आइसोलेट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना आशंकितों को आइसोलेट किया
विज्ञापन
संभल। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहे 18 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यह सभी लोग इन मरीजों के परिवार के सदस्य हैं। इनकी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इनके कोरोना के संक्रमित होने का अंदेशा है। अब तक यह लोग जमातियों के संपर्क में रहे हैं।
नई सराय में चौबीस घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव आते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होते ही मंगलवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिवार से 18 लोग जिला अस्पताल ले आई।
जहां कोरोना जांच के नमूने लिए गए और इसके बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। दरअसल नई सराय में कोरोना पॉजिटिव लोग जो निकले हैं यह लोग फिरोजाबाद निवासी जमातियों के संपर्क में रहे। इस जमात में महिलाएं भी शामिल थी। उनके संपर्क में आने से एक परिवार की दो लड़कियां संक्रमित हो गई हैं। जबकि एक पड़ोसी संक्रमित पाया गया है। अब नई सराय में तीन जमातियों समेत कुल छह लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एक ही मोहल्ले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। जिससे कोई व्यक्ति घर से निकल कर बाहर न जा सके।