फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   18 lakh swindled under the pretext of securing admission to BAMS.

Sambhal News: बीएएमएस में दाखिला कराने के नाम पर 18 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
18 lakh swindled under the pretext of securing admission to BAMS.
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लहरावन में तीन वर्ष पूर्व देहरादून के सरकारी कॉलेज में बेटे का एडमिशन कराने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में ग्रामीण की ओर से एसपी से शिकायत की गई थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर शामली निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी मनोज कुमार का आरोप है कि वर्ष 2022 में कृषि भूमि गंगा एक्सप्रेस में आ गई थी, जिसकी सरकार से मिली धनराशि से बेटे को देहरादून सरकारी कॉलेज में बीएएमएस में एडमिशन कराने के लिए गए थे। काॅलेज के बाहर शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र का दानिश चौधरी मिला, जिसने कॉलेज में एडमिशन कराने का आश्वासन दिया और अपनी गाड़ी में बिठाकर कार्यालय ले गया। यहां उसने एडमिशन कराने के नाम पर 18 लाख रुपये की मांग की। यह धनराशि चेक के माध्यम से दानिश चौधरी को दे दी।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद दानिश चौधरी को फोन कर एडमिशन के बारे में जानकारी की तो वह टालमटोल करने लगा। कई बार फोन कर पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में एसपी को शिकायतीपत्र देकर रिपोर्ट दर्ज की गुहार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तहरीर के आधार पर शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र निवासी दानिश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed