फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा महा मतदान

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा महा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा महा मतदान
चंदौसी। लोकतंत्र का महापर्व अब अपने शबाब पर है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के तृतीय चक्र में संभल लोक सभा में मतदान के समय की उल्टी गिनती शुरू हो गई। शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। अब ना तो कोई जनसभा होगी और ही लाउड स्पीकर से वोट मांगे जा सकेंगे। सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। जिसकी पूरी तैयारी बहजोई कलक्ट्रेट परिसर में की गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम छह बजे संभल लोक सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार बंद हो गया है। हालांकि आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। यह अलग बात है कि किसी प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किसी बड़े नेता की चुनावी जनसभा नहीं रखी थी लेकिन सभी पार्टियों के कई कद्दावर नेताओं ने जगह-जगह बैठके की। किसी ने व्यापारियों के साथ तो किसी ने अलग-अलग विरादरियों के नेताओं के साथ बैठकें की।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने तो आज भी लगातार नुक्कड़ सभाएं करके अपने लिए वोट मांगे। प्रत्याशियों के लिए महिलाएं भी सड़कों पर उतरी। गली गली जाकर वोट मांगे लेकिन शाम को छह बजते ही चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया। इधर जिला प्रशासन ने दिनभर तैयारियां की। बहजोई में पोलिंग पार्टियां रवाना होने की तैयारी की गई। कार्मिक प्रभारी/सीडीओ लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि सभी 1642 मतदेय स्थलों की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे सभी पोलिंग पार्टियों को बहजोई कलक्ट्रेट परिसर में बुलाया गया है। यहां उन्हें मतदान सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। 1806 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है, जिसमें 1642 पोलिंग पार्टियां बूथों पर जाएंगी। इसके अलावा 164 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कुल 7224 मतदान कार्मियों की ड्यूटियां चुनाव कराने में लगाई गई है।

बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंदौसी। 23 अप्रैल को मतदान दिवस पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बल्नरेबल व क्रिटिकल बूथों पर पीएसी व पैरामिल्ट्रिी फोर्स तैनात की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कहां कितनी फोर्स लगेगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने पर चुनाव आयोग की रोक है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि स्थानीय फोर्स के साथ साथ 4000 पुलिस कर्मी बाहर से भी मिले हैं। इसके अलावा 11 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी भी मिल गई है। कुछ और कंपनियां भी देर रात तक पहुंच सकती हैं। इसलिए मतदेय स्थलों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed