फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
गुन्नौर। बबराला-बदायूं हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी वीर सिंह की बेटी की लगुन चढ़ाने के लिए ओमप्रकाश (35) पुत्र मलूराम और सोमवीर आदि कई लोग पवसरा गांव गए थे। वहां लगुन चढ़ाने के बाद दावत हुई।
विज्ञापन

रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी ग्रामीण शाहपुर गांव के लिए वापस चले। अधिकांश मेहमान पहले ही आ गए थे। अंत में ट्रैक्टर ट्राली लेकर सोमवीर और ओमप्रकाश ही लौट रहे थे। बबराला-बदायूं रोड खराब होने के कारण गुन्नौर पुठरी के नजदीक रोड के गड्ढों से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड के किनारे खाई पर जाकर पलट गया। जिसमें ओम प्रकाश की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव का ही सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुठरी गांव के लोग चीख-पुकार सुनकर दौड़े और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया।

डाक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, सोमवीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमप्रकाश की मौत के बाद शाहपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed