फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नाबालिग से दुष्कर्म करने में दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म करने में दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने में दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की घटना होने की शिकायत पुलिस से की है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को दर्ज हुई रिपोर्ट की तहरी में पीड़ित भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन 18 फरवरी को घर से किसी काम के लिए निकली थी। रास्ते में गांव की ही महिला और उसकी बेटी ने जबरन पकड़ लिया और घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। बाद में महिला के पति और बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसे सुनकर होश उड़ गए। पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने फहीम, वसीम, शन्नो और समरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed