फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   भेड़िए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, दहशत बरकरार

भेड़िए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, दहशत बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भेड़िए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, दहशत बरकरार
जुनावई/चंदौसी। चालाक भेड़िये वन विभाग के झांसे में नहीं आ रहे हैं, न तो वह जाल में फंसे और न ही पिंजरे की ओर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

आदमखोर जंगली जानवर ने 25 जनवरी को भौनानगला गांव में राम निवास कुशवाहा के सात वर्षीय पुत्र वीर सिंह पर दिन दहाड़े हमला किया था।
उससे पहले काशीपुर गांव में इंद्रपाल सिंह के दो पुत्रों पांच वर्षीय प्रशांत व तीन वर्षीय बेटे को दो भेड़िया अपने जबड़ों में दबा कर भाग निकले थे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को भेड़ियों की घेराबंदी करके बचा लिया था। इससे पहले जंगली जानवर दो बच्चों को उठाकर खा गया।
विज्ञापन

30 दिसंबर को हकीमपुर में शेर सिंह के पुत्र विकेश को और 22 जनवरी को लतीपुर धीर में सुरेंद्र सिंह की सात साल की बेटी अनीता को उठा गया था। इन दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका था। दोनों बच्चों को जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया। लगातार जंगली जानवर इसी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि आदमखोर जंगली जानवर अक्सर दिखते हैं। कई लोगों पर झपट्टा भी मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने 25 जनवरी को काशीपुर गांव में जाल लगाया था। यहां पिंजरा भी लगा हुआ है लेकिन रविवार तक जंगली जानवर जाल व पिंजरा के आसपास भी नहीं आए। भेड़िया काफी चालाक बताया जा रहा है। वह वन विभाग के झांसे में नहीं आ रहा है।

वहीं ग्रामीणों की शिकायत है कि वन विभाग की टीम मौके पर नहीं रुक रही है और उसकी तलाश भी नहीं कर रही है। दिन के समय लोग एक-दूसरे के साथ रहते हैं। अकेले में लोगों को डर लगने लगा है। वहीं दिन छिपते ही अपने घरों को चले जाते हैं। लगातार हमलों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बच्चों ने तो खेत खलिहान के लिए निकलना तक छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed