{"_id":"5bb12687867a557ffc6bfee4","slug":"161538336391-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, महिला समेत दो घायल
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा/बबराला। हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक बाइक बैलगाड़ी से भिड़ गई। हादसे का कारण ट्रक की लाइट की रोशनी पड़ना बताया जा रहा है। हादसे बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि महिला और एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव खेड़े फतेहपुर के रामखिलाड़ी (55 वर्ष) अपने भतीजे सतेंद्र की ससुराल रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव वेहट रसूलपुर में आए थे। जहां से भतीजे की पत्नी सीमा देवी को अपने साथ लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूरा के एक रिश्तेदार रविंद्र अपनी बाइक से इनको छोड़ने के लिए गांव खेड़े फतेहपुर जा रहा था कि गवां बबराला मार्ग पर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर पर सामने से आ रहे एक ट्रक की लाइट को रोशनी बाइक चला रहे सतेंद्र की आंखों पर पड़ी जिससे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक बैलगाड़ी से भिड़ गई।
विज्ञापन
बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। लेकिन रामखिलाड़ी की रास्ते में ही मौत हो गई। सीमा और सत्येंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। सीमा की गोद में डेढ़ वर्ष का मासूम था जिसके कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।