{"_id":"5b33e5c54f1c1bed778b6502","slug":"161530127813-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी लेने के लिए गुन्नौर के किसान निकालेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का पानी लेने के लिए गुन्नौर के किसान निकालेंगे पदयात्रा
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। क्षेत्र में लगातार घट रहे भूगर्भ जल के स्तर को सामान्य बनाने के लिए क्षेत्र के किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। बोरिंगों से जल का दोहन न हो इसके लिए नरौरा से बदायूं जनपद को निकलने वाली सिंचाई नहर से पानी लेने के लिए क्षेत्रीय किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा निकाल कर रणनीति बनाई जाएगी।
कस्बा बबराला में किसान मजदूर मंच के कार्यालय पर संगठन के प्रदेश संयोजक अजीत सिंह ने किसानों की बैठक में कहा कि गुन्नौर तहसील गंगा नदी के खादर वाला इलाका है यहां भूगर्भ जल का स्तर पहले बेहतर था लेकिन पिछले दस सालों से जल स्तर लगातार घट रहा है। जिससे भविष्य में होने वाली जल संकट को देखते हुए किसानों को बोरिंग का पानी कम खर्च करना होगा। जिससे जल का दोहन हो रहा है। किसानों ने कहा कि फसल की पर्याप्त उपज और समय से सिंचाई के लिए गंगा नदी का पानी लेने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में बदायूं जनपद में सिंचाई के लिए एक नहर प्रस्तावित की गई है जिसे नरौरा के गंगा बैराज डैम से निकाला जा रहा है। सरकार की योजना के तहत इस नहर को गुन्नौर तहसील से होकर निकाला जाएगा लेकिन यहां के किसानों को इसका पानी नहीं मिलेगा। किसानों ने कहा कि सरकार से पानी की मांग की जाएगी। इसके लिए संघ के कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर गांवों में पदयात्रा करेंगे। किसानों के साथ चौपाल लगाकर उनसे संवाद करेंगे और पानी के लिए उन्हें जागरूक करेंगे। अगर सरकार इस नहर से पानी नहीं देती है तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।