{"_id":"5eceb26a8ebc3e90532908f9","slug":"16-lack-penalty-on-vehicle-in-sambhal-chandausi-news-mbd3505812126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान वाहनों से वसूला 16 लाख पांच हजार 400 रुपये समन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान वाहनों से वसूला 16 लाख पांच हजार 400 रुपये समन शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लागू हुए लॉक डाउन में संभल पुलिस ने वाहनों की सख्ती से चेकिंग की। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 65 दिनों में वाहन चेकिंग से 16 लाख पांच हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूला है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जनपद में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जगह-जगह अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे गए तथा समन शुल्क वसूला गया।
शुल्क न देने पर वाहनों को सीज भी किया गया है। 25 मार्च से 26 मई तक संभल पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 34276 वाहन चेक किए गए। जिसमें 3321 का चालान हुआ तथा 530 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा वाहनों से 16 लाख पांच हजार 400 रुपये समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बुधवार को जनपद में हर थाने के बाहर, जनपद के बार्डरों, शहर में प्रमुख स्थानों व हाइवे पर अभियान चलाकर वाहनों को ट्रैफिक व सिविल पुलिस ने चेक किया।
उन्होंने बताया कि नए प्रारूप के अनुसार दुपहिया वाहनों पर एक ही व्यक्ति चल सकता है। मगर वाहन के पीछे महिला बैठी है तो वह नियम से मुक्त माना जाएगा। दुपहिया वाहन पर पीछे पुरूष बैठा है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान अभी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से मास्क व हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप दिखाई दिए। जिन स्थानों पर चेकिंग हो रही थी, उन स्थानों पर वाहन चालक नहीं गुजरे। बिना हेलमेट के वाहनों पर घूम रहे काफी लोग चेकिंग को देखते हुए घरों को लौट आए।