{"_id":"603fed508ebc3e769b1b6ba9","slug":"16-bigha-sugarcane-burnt-due-to-breakdown-of-high-tension-line-coil-babrala-news-mbd3816696186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से 16 बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से 16 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। पास में सरसों के खेत काम कर रहे मजदूर तार की चपेट में आने से बच गया। किसान ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बुधवार की दोपहर एक बजे थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी धर्मेन्द कुमार अपने खेत में चार मजदूरों से सरसों की फसल को कटवा रहे थे। उसी समय हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गमजदूरों के पास ही गिर गया।
मजदूर तो बच गए, पास ही खड़े गन्ने खेत में फाल्ट के चलते आग लग गई। सभी शोर मचाकर आग बुझाने में जुट गए। बिजलीघर पर फोन कर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, पर फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के दस बीघा गन्ने के खेत के बाद पास में ही गांव निवासी नूरवानों के गन्ने के खेत में आग लग गई। दोनों की करीब 16 बीघा गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। किसान धर्मेंद्र ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।