फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का हल केवल अधिक से अधिक पौधारोपण

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का हल केवल अधिक से अधिक पौधारोपण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का हल केवल अधिक से अधिक पौधारोपण
चंदौसी। मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी के तत्वाधान में सीता रोड स्थित गीता सत्संग भवन में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का हल अधिक से अधिक पौधरोपण से हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश व सरस्वती वंदना से किया गया। बालिकाओं ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं, वृक्षों व वनों का अवैध कटान, पालिथीन का अत्यधिक प्रयोग आदि है। हमारा दायित्व बनता है कि हम सब जागरूक होकर इस पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन

अधिक से अधिक पौधरोपण करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने कहा कि आज दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण एक मुख्य समस्या बनता जा रहा है। पर्यावरणविद, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, अपने अपने तरीके से पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करके प्रयासरत है। लेकिन इस समस्या का हल अधिक से अधिक पौधरोपण करके हो सकता है। एसबीआई प्रबंधक ओमप्रकाश ने भी विचार रखे। गोष्ठी के बाद रघुनाथ आश्रम में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
चंदौसी। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रामबाग धाम स्थित अक्रूरजी पुरम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भावना गुप्ता ने कहा कि आगामी एक माह के इस अभियान में चार स्थान चिंहित कर पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान प्रति सप्ताह पौधारोपण किया जाएगा। कहा कि हम प्रतिवर्ष हजारों पौधे लगाते है लेकिन देखरेख के अभाव में कुछ पौधे ही बचते है। इसलिए हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि केवल हम पौधारोपण कर अपना दायित्व पूरा न समझे, इनका संरक्षण व देखरेख भी करें। सभी सदस्याओं से अपने अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाने का अनुरोध किया गया। इसके बाद नीम, आम, जामुन, नीबू आदि के पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed