फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल-हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय में आधा घंटा तक लगा रहा जाम, जूझे राहगीर

संभल-हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय में आधा घंटा तक लगा रहा जाम, जूझे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
संभल-हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय में आधा घंटा तक लगा रहा जाम, जूझे राहगीर
संभल। वाहन चालकों की मनमानी से संभल-हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय में जाम लग गया। करीब आधे घंटा तक जाम लगा रहा। तपतपाती धूप में लगे जाम में फंसे लोगों को पसीना बहाना पड़ा। जाम में फंसे दूरदराज जाने वाले लोग यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए। आधा घंटे बाद बमुश्किल जाम खुल सका। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यूं तो संभल का चौधरी सराय चौराहा व्यस्त चौराहों पर शामिल है। देश की राजधानी दिल्ली को जाने वाले वाहन इसी चौराहे से गुजरते हैं। मंगलवार की दोपहर के समय कड़ी धूप में सड़क पर ज्यादा यातायात तो नहीं था लेकिन अचानक ही जाम लग गया। देखते-देखते ही जाम लंबा हो गया। क्या छोटे और क्या बड़े हर किसी वाहन चालक ने मनमानी से ट्रैफिक को जहां चाहा खड़ा कर दिया या फिर इधर-उधर लगा दिया।
विज्ञापन

इन चालकों की मनमर्जी से लगे जाम में राहगीर भी फंस गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग कभी यातायात को कभी वाहन चालकों की मनमर्जी को कोसते नजर आए। खास बात तो यह है कि जिस स्थान पर जाम लगा उस स्थान से चौधरी सराय पुलिस चंद कदमों पर है और हर समय पुलिस की ड्यूटी रहती है। यातायात पुलिस भी रहती है। जाम को खुलवाने के लिए दो चार पुलिसकर्मी जूझते रहे। हालांकि बाद में पुलिस फोर्स बढ़ी और जैसे तैसे कर जाम को खुलवाया गया। तब जाकर राहगीर निकले और अपने गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में अतिक्रमण के चलते हर रोज लग रहा जाम
संभल। मुख्य बाजार में जगह-जगह अतिक्रमण है। अतिक्रमण को हटाने में पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इसका खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने के लिए निकलने वाले लोगों को जाम में दो चार होना पड़ता है। ईद को लेकर बाजार में भीड़-भाड़ अधिक है। शंकर चौराहा से कोतवाली, डाकखाना रोड, नखासा रोड का भी कमोवेश यही हाल है। मिनट दर मिनट जाम लगता रहता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों ने प्रशासन से कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed