{"_id":"5cf6cc9fbdec22076649704c","slug":"155967810713-sambhal-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में कड़ी चौकसी के बीच आज पढ़ी जाएगी ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में कड़ी चौकसी के बीच आज पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संवेदनशील संभल में ईद को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की एहतियाती तैयारियां की हैं। जिले के ईदगाहों पर पुलिस बल और पीएसी की निगरानी रहेगी। प्रमुख मस्जिदों के आसपास भी सतर्कता बढ़ाई गई है। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, सीओ केके सरोज ने संभल के कमलपुर सराय स्थित ईदगाह का दौरा किया। वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इंतजामिया कमेटी से भी बातचीत की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है। जनपद को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है।
सेक्टर वार मजिस्ट्रेट तैनात हैं। ईद की नमाज से पहले ही पुलिस बल और मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। थाना पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। इसके अलावा दंगा नियंत्रण वाहन और दमकल की टीम भी तैनात रहेगी। एसओजी टीम को अलग से जिम्मेदारियां दी गईं हैं। संभल में बुधवार की रात से ही चौकसी बढ़ा दी गई है। यह चौकसी गुरुवार को भी रहेगी।