फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जिले में अब सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले लेनी होगी प्रशासनिक अनुमति

जिले में अब सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले लेनी होगी प्रशासनिक अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में अब सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले लेनी होगी प्रशासनिक अनुमति
चंदौसी। जिला डार्क जोन की श्रेणी में है लेकिन भूमिगत जल स्तर घटता जा रहा है। लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद सबमर्सिबल पंपों के जरिये भारी जल दोहन कर रहे हैं। डेयरियों में पशुओं को नहलाया जा रहा है तो गोबर को भी सबमर्सिबल पंप से धोकर नालियों में बहाया जा रहा है। स्वीमिंग पूल, फन सिटी, वाहन धुलाई में अंधाधुंध पानी बहाया जा रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिले भर में सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए प्रशासनिक अनुमति को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

कभी तालाबों में पशुओं को नहलवाया जाता था, लेकिन तालाब सूख चुके हैं। गांव हो या फिर शहर की डेयरियां, सभी स्थानों पर पशुओं को नहलाने के लिए सबमर्सिबल पंप का प्रयोग किया जा रहा है। शहर डेयरियों में तो गोबर को उठाकर फेंकने की बजाय सबमर्सिबल पंप से सीधे पानी की धारा से गोबर को नालियों में बहाया जा रहा है। ऐसे ही एक बड़ा महादेव स्थित डेयरी स्वामी को पालिका तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है लेकिन डेयरी संचालक की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में वाटर पार्क, स्वीमिंग पूल, फन सिटी, वाहन धुलाई सेंटर, शादी समारोहों, पार्कों, डेयरियों, फव्वारों आदि पर बड़ी संख्या में पेयजल की बर्बादी की जा रही है। इसमें किसान भी कम नहीं हैं। किसान अब खेतों में सबमर्सिबल लगा रहे हैं। जिन्हें चौबीस घंटे खुला छोड़ दिया जाता है। जब भी बिजली आती है, जल दोहन शुरू हो जाता है। खेतों में बिना जरूरत के भी पानी बहता रहता है। हालांकि पिछले दिनों भाकियू (अअ) की राष्ट्रीय पंचायत में अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने किसानों को जल बचत और जल संचय के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के गणेश कालोनी निवासी व शहर भर में अपने पैसे से लोगों के घरों के वाटर टैंक में ओवर फ्लो अलार्म लगाने का अभियान चलाने वाले शिक्षक हरीश कठेरिया ने जिलाधिकारी ने मिलकर अनावश्यक जल दोहन की ओर उनका ध्यानाकर्षण किया तो जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एलान किया कि अब सबमर्सिबल लगाने पहले प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यदि किसी ने बिना अनुमति के सबमर्सिबल लगाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जहां जहां भी अत्यधिक पानी की बर्बादी होने की संभावना होगी, वहां चेकिंग होगी। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना भी आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed