फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई
बहजोई। कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के दिन अराजकता नहीं फैला सकेगा। इसके लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में लोकसभा चुनाव के मतदान में लगी पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स को ब्रीफ किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रविवार की शाम छह बजे के बाद किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिले के बाहरी नेता या कार्यकर्ता को जिला छोड़ देना होगा। सभी सेक्टर, जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों समेत संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी व तटस्थ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करना है। यदि कहीं कोई राजनैतिक व अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी शाम छह बजे के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर भ्रमण करेंगे और चुनाव प्रचार बंद कराएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदान के समय कोई भी व्यक्ति बगैर किसी कारण नहीं घूमेगा। मतदाता अपना मत का प्रयोग करने के बाद तुरंत मतदान केंद्र से बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपने वाहन आदि पर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा व बैनर आदि लगाकर मतदान केंद्र के आसपास नहीं रहेगा। यदि किसी ने व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि कोई भी पोलिंग एजेंट बार-बार पोलिंग बूथ के अंदर नहीं जाएगा। यदि मतदान कार्मिकों को लगे कि कोई पोलिंग एजेंट गड़बड़ी कर सकता है, तो वह मतदान कार्मिक उस पोलिंग एजेंट का फोटो, नाम व पता अपने पास लेकर रख लें।

इस बीच सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति किसी भी कीमत पर पोलिंग एजेंट नहीं बनेगा। एसपी ने कहा कि पोलिंग बूथ व उसके आसपास 200 मीटर की दूूरी तक भीड़ नहीं लगनी चाहिए। कोई भी वोटर झंडा या बैनर लगी गाड़ी से मतदान करने नहीं पहुंचेगा और कोई भी व्यक्ति चुनाव चिह्न या चुनाव प्रचार संबंधी वस्त्र पहनकर पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए नहीं जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय समेत सभी सीओ समेत थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed