{"_id":"5c2a6f7fbdec22570156b3ab","slug":"141546284927-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाकर्मियों को घेर कर जनता ने लौटाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाकर्मियों को घेर कर जनता ने लौटाई जेसीबी
विज्ञापन
संभल। तुर्तीपुर इल्हा में आबादी के बीच रेतला तालाब का पानी भर जाने से मासूम की मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों के बीच नगर पालिका ने भरोसा दिया था कि आबादी के बीच अब पानी नहीं जाएगा लेकिन सोमवार को पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। आबादी के बीच पानी छोड़ने का प्रयास किया। इसके विरोध में मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पालिकाकर्मियों को घेर लिया। बीस मिनट तक पालिकाकर्मी घिरे रहे। अंत में जेसीबी को लेकर बैरंग लौटे।
भूरे शाह रोड पर पालिकाकर्मियों ने सोमवार को सड़क तोड़कर पाइप लाइन डालने का प्रयास किया। उसे नागरिकों ने विरोध कर नाकाम कर दिया। उनका कहना था कि 45 दिन पहले तुर्तीपुर इल्हा निवासी शकील के सात वर्षीय बेटे सलमान की मौत आबादी के बीच पानी भरने से मौत हो गई थी। इसी वजह से अब पानी नहीं छोड़ने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पालिकाकर्मियों ने कहा कि इस क्षेत्र में जल निकासी देने के लिए नाला बनाया जा रहा है।
जिसके लिए पानी को दूसरी ओर डलना जरूरी है। दरअसल यहां तालाब का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसलिए यहां के पानी की निकाषी की जा रही है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शहजाद खां के नेतृत्व में लोग विरोध करने लगे। उन्होंने एसडीएम से फोन पर वार्ता की और कहा कि जिस वजह से हादसा हुआ वही वजह पालिका के कर्मचारी फिर से करने जा रहे हैं। इस पर एसडीएम ने कहा कि ऐसा नहीं होगा पालिका समस्या का स्थायी समाधान करेगी।
विज्ञापन
नाला बनाने पर 60-70 लाख रुपये खर्च करेगी पालिका
संभल। नगर पालिका के ईओ और एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि पालिका स्थायी समाधान निकाल रही है। इसके लिए नाला बनेगा। नाला बनाने पर पालिका 60-70 लाख रुपये खर्च करेगी। 14वें वित्त आयोग के तहत नाला निर्माण का काम होगा। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिल गई है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। इस बीच नागरिकों के विरोध को देखते हुए तुर्तीपुर इल्हा की ओर पानी डालने से रोक दिया गया है।