फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   14 lakh will be recovered from the then head, secretaries and assistants

चबूतरा के तत्कालीन ग्राम प्रधान, सचिवों व तकनीकी सहायकों से होगी 14 लाख रुपये की वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
14 lakh will be recovered from the then head, secretaries and assistants
चबहजोई। विकास कार्यों समेत शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतते हुए सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किए जाने के आरोप में तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की गई है। साथ ही डीएम की ओर से सचिवों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। मामला विकासखंड जुनावई की ग्राम पंचायत चबूतरा का है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड जुनावई की ग्राम पंचायत चबूतरा में कराए गए विकास कार्यों समेत शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

पूरे मामले में सीडीओ की ओर से डीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया गया था। डीपीआरओ की जांच आख्या में विकास कार्यों समेत शौचालय निर्माण आदि में अनियमितता करते हुए सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया था। इस पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया गया था। ग्राम प्रधान की ओर से अपना पक्ष रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पूरे मामले में विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने के लिए कमेटी गठित कर उपायुक्त श्रम रोजगार समेत जिला पंचायत राज अधिकारी, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच कमेटी की आख्या में विकास कार्यों को लेकर शौचालय निर्माण, मनरेगा के मिट्टी कार्य व सीसी टाइल्स आदि में सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आई।

इस पर ग्राम पंचायत चबूतरा के तत्कालीन ग्राम प्रधान चेतेंद्र कुमार समेत ग्राम पंचायत सचिव कुलवंत सिंह, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, इंद्रेश कुमार, सेवानिवृत्त तत्कालीन सचिव रामप्रकाश समेत तकनीकी सहायक इंद्रेश चंद्र व वीरेंद्रपाल से 14 लाख 43 हजार 63 रुपए की वसूली किए जाने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि इसके अलावा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव कुलवंत सिंह, उमेश कुमार अरविंद कुमार व इंद्रेश कुमार की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed