फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रशासन की लापरवाही से बूथों पर नहीं हुई व्यवस्थाएं दुरुस्त

प्रशासन की लापरवाही से बूथों पर नहीं हुई व्यवस्थाएं दुरुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही से बूथों पर नहीं हुई व्यवस्थाएं दुरुस्त
चंदौसी। चुनाव में दो दिन शेष है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी भी कई बूथों पर व्यवस्थाएं आधी अधूरी हैं। इससे मतदाता व मतदान कर्मियों को खासी दिक्कत आ सकती है। हालांकि प्रशासन दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन भले ही हर एक बूथ को आदर्श बूथ घोषित कर रहा हो, लेकिन मतदान में दो दिन शेष रहने के बाद भी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं को सकी है। ऐसे में मतदाताओं व मतदान कर्मियों को परेशानी हो सकती है7 बूथ संख्या 386, 387 प्राइमरी स्कूल रतनपुर स्योंडारा में पेयजल, रैंप तथा शौचालय में पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। जबकि बूथ संख्या 248 प्राथमिक विद्यालय कादरपुर कुक्केटा में व्यवस्थाएं बदतर बनी हुई है। यहां महिला व पुरुष शौचालय ठीक नहीं है। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है और दरवाजा भी नहीं है।
विज्ञापन

रैंप व रैलिंग का अभाव बना हुआ है। जबकि बूथ संख्या 63, 64, 65, 66 प्राथमिक विद्यालय जनेटा में शौचालय पर दरवाजा नहीं है। रैंप व रैलिंग का भी अभाव बना हुुआ है। यह सब स्थिति प्रशासन के भी संज्ञान में है। लेकिन लापरवाही के चलते अभी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के अलावा मतदान कराने आने वाले कर्मियों को भी खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन मतदान से पूर्व प्रत्येक बूथ पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का दावा कर रहा है। वह इस प्रयास में लगातार लगा हुआ है कि कहीं कोई व्यवस्था आधी अधूरी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed