{"_id":"5cb787e5bdec221460794527","slug":"131555531749-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलादेवी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलादेवी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। कैलादेवी में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। वह हैलीकाप्टर से आएंगे। इसके लिए कैलादेवी में हैलीपेड बनाया जा रहा है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने हैलीपेड और जनसभा के लिए मंच का निर्माण आदि को लेकर मंथन किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से कैलादेवी आएंगे। सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर आ जाएगा। मुख्यमंत्री पहले मां कैलादेवी के दरबार में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद सीएम भाजपा के प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। हैलीपेड के साथ-साथ जिस स्थान पर मंच बनेगा उसका निर्धारण कर लिया गया है।
आमतौर पर जहां विपक्षी सभा करते रहे हैं उससे हटकर मंच बनाया जा रहा है। जनसभा के लिए नए मंच का निर्माण किया जा रहा है। कहीं कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासनिक दृष्टि से गोपनीय विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हैलीपेड, मंच आदि की स्थिति को देखा है। तैयारियां तेज हैं। पहली बार योगी आदित्यनाथ कैलादेवी आएंगे। इसलिए क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है।