फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1232 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

1232 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
1232 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
बराला में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते छात्र - फोटो : CHANDAUSI
जिले में शनिवार को सात केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें 1232 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस व अन्य अधिकारियों ने प्रवेश परीक्षा का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

संभल जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर के कक्षा छह के लिए शनिवार को प्रत्येक ब्लॉक में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। असमोली व पवांसा ब्लॉक का संयुक्त रूप से संभल के चमन सराय स्थित बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा के लिए 3076 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 1844 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। सुबह दस बजे से ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पांडेय व परीक्षा प्रभारी अविनाश चंद्र परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिले में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र छात्र संख्या उपस्थित अनुपस्थित
हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज गंवा 288 207 81
बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला 412 311 101
जनता इंटर कॉलेज जुनावई 451 260 191
चन्दौसी इंटर कॉलेज चंदौसी 303 198 105
बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चमन सराय संभल 749 401 348
आचार्य मुक्तेश हाकिम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, संभल 304 139 165
ऐंग्लो वैदिक कान्वेंट स्कूल, बहजोई 569 328 241
कुल 3076 1844 1232
जिले में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर 1232 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था।
मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed