फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   विभिन्न हस्तियों के लिए अलंकरण व सम्मानों की घोषणा

विभिन्न हस्तियों के लिए अलंकरण व सम्मानों की घोषणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न हस्तियों के लिए अलंकरण व सम्मानों की घोषणा
संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश अलंकरण विभाग की बैठक में वर्ष 2018 के सम्मानों की घोषणा की गई। देश और प्रदेश की शख्यितों को विभिन्न सम्मानों के लिए चयनित किया गया। भारत के चुनाव आयुक्त चंदौसी निवासी सुशील चंद्रा का चयन प्रदेश गौरव सम्मान के लिए समिति ने किया गया।
विज्ञापन

नगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन स्कूल हल्लू सराय में संपन्न हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व प्रदेश महासचिव कुमारी कुसुम ने वर्ष 2018 के सम्मानों की घोषणा की। एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का चयन सरस्वती सम्मान के लिए, समाज गौरव सम्मान के लिए संभल के विवेकशील अग्रवाल (सीए) व डा. मोहम्मद उसमान का चयन, हिंदी गौरव सम्मान के लिए एमएच कालेज मुरादाबाद की प्राचार्य डा. मीना कौल का चयन किया गया।
विज्ञापन

वहीं कर्तव्यनिष्ठ सम्मान के लिए आगरा के अपर जिला जज अहमद उल्ला खां, संभल जनपद के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ सम्मान के लिए डा. दीपिका शर्मा एमजीएम कालेज, डा. अमिता सिंह माडल एजूकेशन कालेज चंदौसी, डा. किरन फात्मा एसबीएम डिग्री कालेज सिरसी, गीतिका गुप्ता आचार्य मुक्तेश हकीम रहीस सरस्वती इंटर कालेज संभल, शिक्षकों में नेहा जावेद, रूचि अग्रवाल, रवि प्रताप सिंह, ताजवर व मुशब्बरा खातून, संजीव कुमार, हरिओम सागर, समर अंजार, मसरूफ हुसैन नकवी, मुतर्जा अली हाशमी, मोहम्मद फैजान रिजवी, खड़क सिंह, सतलेश गुप्ता, मोहम्मद शौकीन को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

डा. मूलचंद दालभ, डा. रजाउर्रहमान व मोहम्मद उसमान का चयन साहित्य रत्न सम्मान के लिए किया गया। अलंकरण सम्मान विभाग की प्रभारी रजनी कांता चौहान ने बताया कि कुछ और सम्मानों के लिए शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। जिसके चयन के लिए वैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी, डा. यूसी सक्सेना, डा. आनंद कुमार सिंह, मुशीर खां तरीन व वीरेंद्र आर्य को चयन समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में रजनी कांता चौहान, मीनाक्षी, कुसुम, शिल्पा कश्यप, रूबी, अमित कुमार, शवाब आलम, अरविंद कुमार, नाहिद रजा व मंजू सक्सेना आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed