फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   महंगाई को लेकर गुन्नौर तहसील पर गरजे सपाई

महंगाई को लेकर गुन्नौर तहसील पर गरजे सपाई

Tue, 11 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महंगाई को लेकर गुन्नौर तहसील पर गरजे सपाई
बबराला/गुन्नौर। महंगाई और डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। महंगाई रोकने में नाकाम सरकार बताते हुए एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील परिसर के सामने साप्ताहिक बाजार मैदान में सोमवार को पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र में अत्याचारी सरकार है। मोदी सरकार ने बेरोजगारों को भी ठगा है। अब महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। डीजल और पेट्रोल के अलावा गैस के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे बाजार की प्रत्येक वस्तु महंगी हो गई है। पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह ने कहा कि दोनों सरकारें समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। बढ़ती महंगाई के चलते कर्ज तले दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कह कि तहसील से लेकर थानों तक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। माफिया व दलाल हावी है। सरकारें निष्प्रभावी है जिसके बाद एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अखिलेश यादव, राजीव यादव उर्फ रामू, अमरीश यादव, सोनू गोयल, मुजफ्फर अली कक्के, अख्तर अली, लड्डन मियां, देवपाल, रिजवान अली, नरेंद्र पाल यादव, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed