{"_id":"5b37dc344f1c1bda6e8bac95","slug":"121530387508-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड एक्टीवेट के बहाने लिया ओटीपी, खाते से निकाले 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड एक्टीवेट के बहाने लिया ओटीपी, खाते से निकाले 3
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। शातिरों ने खाताधारक के मोबाइल पर आए ओटीपी को एटीएम कार्ड सक्रिय करने के बहाने से 38 हजार रुपए निकाल लिए। निकाली गई रकम से ऑनलाइन खरीदारी की गई। मोबाइल पर आए संदेश से खाते से रुपए कटने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरमपुर के सोनू पुत्र रामभरोसे का कस्बा बबराला की पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर 9064159297 नंबर से फोन आया और उनके एटीमएम कार्ड को सक्रिय करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने नियम और प्रक्रिया का हवाला देकर युवक के मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 38 हजार रुपए कट गए। युवक ने बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराई, जिसके बाद पता लगा कि उसके खाते से ऑनलाइन खरीददारी की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।