{"_id":"5b33e7ca4f1c1bb26e8ba50e","slug":"121530128330-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कस्बे में प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कस्बे में प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुन्नौर। (संभल) प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेसियों पर करायें गएं लाठी चार्ज की क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हए विरोध प्रर्दशन किया। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कस्बे की घास मंडी में पार्टी नेता पीयूष रंजन यादव की अध्यक्षता मे एकत्र होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया तथा नारे बाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर सभा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। आये दिन लूट हत्या जैसी जघन्य अपराधों के साथ ही सीमा पर जाबान मारे जा रहें है वही खेतों में किसान आत्म हत्या कर रहें है। बैकों से लोग कर्ज लेकर विदेश भाग रहें है। भ्रष्टाचार तथा महगाई चरम सीमा पर है। यदि कोई लोकतंात्रिक आवाज उठाता है तो उस पर लाठी चार्ज कराकर आंदोलन कारियों की आवाज को दवाने का प्रयास किया जाता है। जैसा की लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बाचाओं कार्यक्रम के तहत प्रर्दशन कर रहें है। उन हजारों निहत्थे लोगों पर लाठीया भांजकर घायल कर दिया। इस देश की जनंता माफ नहीं करेगी इसका जबाब आने बाले 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। इस समय पीयूष रंजन यादव, चांद मियंा, हम्माद काजी, संजय गुप्ता, मुगीश उस्मानी, नौमान उस्मानी, मुलायम सिंह, गोपाल सिंह, अतर सिंह,, महेंद्र पाल शर्मा, हरज्ञान सिंह बौद्ध, रामसिंह आदि सैकडों लोग मौजूद रहें।