फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 thousand people got gharoni

Sambhal News: 12 हजार लोगों को मिली घरौनी

Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 thousand people got gharoni

विज्ञापन

बहजोई। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि जमीन के विवादों को दूर करने के लिए सरकार ने सभी गांव की मैपिंग कर वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार को जमीन का प्रमाणपत्र यानी घरौनी देना शुरू किया है। सरकार की इस कवायद से गांवों में संबंधित जमीन पर रहने वालों को जहां उनका हक मिल सकेगा, वहीं भूमि विवाद के मामलों में भी कमी देखने को मिलेगी।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देबी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डेढ़ सौ लाभार्थियों को घरौनियों का वितरण किया गया। वहीं, जिलेभर में 12,700 ग्रामीणों को घरौनियों का वितरण किया गया, जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देशभर में वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को वितरित की गई घरौनियों के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में जरूरतमंदों को सार्वजनिक और व्यक्तिगत शौचालयों समेत आवास योजना, किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पीएम व सीएम ने घरौनी के माध्यम से लाभार्थियों को घर का मलिकाना हक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास व पीएम सूर्य घर योजना के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवांशी, डीडीओ राम आशीष व डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे।

घरौनी पाकर खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत देशभर में तैयार किए गए प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनियों) का इलेक्ट्रॉनिक वितरण वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। ग्रामीणों को घरौनी का वितरण भी किया गया।

घरौनी के माध्यम से लाभार्थियों को मलिकाना हक दिया जा रहा है। दरअसल, जो मकान बुजुर्गों के द्वारा बनाए गए और जिनका कोई लिखित साक्ष्य नहीं था, लेकिन अब सरकार के द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है कि सरकारी अभिलेखों में इन मकानों की जमीन को लिखित रूप में रखा जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी से कोई नहीं कह सकता कि यह मकान उनका नहीं है। घरौनी का प्रमाणपत्र पाकर खुश नजर आए। असमोली ब्लॉक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed