फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 sal pahle khinchi line, ab tk bijli k intzaar

12 साल पहले खिंची लाइन, अब तक बिजली का इंतजार

Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
धनारी के चंदपुरा गांव की कहानी कुछ ऐसी ही है। यहां 12 साल पहले बिजली की लाइन खींची गई थी। टेस्ट के लिए एक दिन बिजली भी चली। लेकिन उसके बाद से आज तक गांव में एक बल्ब भी नहीं जला। गांव वाले कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई अमल इस ओर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार एक तरफ प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण करने में लगा हुआ है। लेकिन चंदपुरा के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। 12 साल पहले गांव में लाईन खींची गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब बिजली आएगी। एक दिन सप्लाई शुरू भी हुई तो ग्रामीण खुश हो गए। अगले दिन चोर एचटी लाईन चोरी करके ले गए। ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन जेई ने तार चोरी को मुकदमा दर्ज करा दिया और ग्रामीणों को अश्वासन दे दिया कि इस्टीमेट बना कर भेज दिया है।
विज्ञापन


तार आने के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जायेगी। लेकिन 12 साल बीतने के बाद भी बिजली की लाईन नहीं खिंची है। अब तो तार ही नहीं, पोल भी गायब हो गए हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद में बिजली के उपकरण खरीदे थे। वो भी शोपीस बनकर रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बिजली की मांग को लेकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का विरोध किया था। ड्रॉप पिलाने आई टीम से नोकझोंक हुई थी। किसी तरह अधिकारियोें के आश्वासन के बाद पोलियों की खुराक पिलाई गई। लेकिन उसके बाद फिर अधिकारी गांव वालों की समस्या भूल गए। लेकिन अधिकारियों ने कोई प्रयास नही किया। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। 



तंग आए ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के प्राथमिक व उच्चप्राथमिक विद्यालय के परिसर में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। निर्णय लिया गया कि आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान नही करेगें। एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेज दिया है। ओमवीर कुशवाह ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों को परीक्षा तैयारी में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है। इस मौके पर तेजपाल कुशवाह, विजयसिंह, रामदेव, मदनलाल, हरीशंकर, किशोरी लाल, नत्थूसिंह, दीनदयाल, धांधू कुशवाह सहित सेंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed