{"_id":"606b64278ebc3e592c736d5d","slug":"12-persos-injured-sambhal-news-mbd385301660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव की चर्चा के दौरान हुआ विवाद, जमकर हुआ पथराव, चार महिला समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव की चर्चा के दौरान हुआ विवाद, जमकर हुआ पथराव, चार महिला समेत 12 घायल
विज्ञापन
संभल/पवांसा। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मऊभूढ़ में पंचायती चुनाव की चर्चा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव किया गया और इसमें चार महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मऊभूढ़ में रविवार की रात करीब 10 बजे परचून की दुकान पर पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान दो लोगों में कहासुनी हो गई और गाली गलौज होने लगी। जब दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए तो मारपीट के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के पप्पू, भूरेलाल, अमित कुमार, गोविंद, लोकेश और अमरावती घायल हो गए। पप्पू ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में अमरजीत गाली गलौज कर रहा था। काफी मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था। इतने में ही मारपीट करने लगा। उसके परिजनों ने पथराव किया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरजीत, सतीश, जितेंद्र सिंह, अनीता, कंचन और इंद्रावती घायल हुए हैं। अमरजीत का आरोप है कि पंचायती चुनाव की चर्चा हो रही थी। इसी दौरान पप्पू अपने प्रत्याशी को जीत की बात कहने लगा और जब दूसरे का नाम लिया तो गाली गलौज की और मारपीट के बाद पथराव किया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जो घायल हुए हैं उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।