फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 out of 17 cameras installed in Babrala are faulty.

Sambhal News: सीसीटीवी बंद, कैसे होगी शहर की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
12 out of 17 cameras installed in Babrala are faulty.
गुन्नौर(संभल)। नगर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए नगर पंचायत की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी में अधिकांश खराब हो चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। भारी भरकम खर्च कर लगवाए गए कैमरों की नजर खराब होने के बारे में लोगों की ओर से शिकायतें भी की गईं, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन




नगर पंचायत की ओर से नगर में 17 कैमरे लगाए गए थे। इनमें सिर्फ वही पांच सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं जो कि नगर पंचायत परिसर में लगे हैं, बाकी सभी बंद पड़े हैं। मोटी रकम खर्च करने के बाद भी देखरेख के अभाव में तीसरी आंख बंद हो चुकी है। निगरानी रखने के लिए नगर के रेलवे रोड, मेन मार्केट और इंद्रा चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी लगाए गए थे, लेकिन यह सभी कैमरे काफी समय से बंद पड़े हैं। इस संबंध में की गई शिकायतें बेअसर साबित हुई हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी का कहना है कि तकनीकी समस्या की वजह से सीसीटीवी कैमरे बंद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि, कैमरे पिछले दिनों ठीक से चल रहे थे। यदि अब किसी कारण से बंद हैं, तो उनकी तकनीकी जांच कराकर जल्द ही चालू कराया जाएगा। हालांकि जांच कब होगी और कब तक यह कैमरे काम करना शुरू कर देंगे इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed